New admission open for 2020-2021

Abnikant public school class pre nc to x

Lockdown के इस आपातकालीन समय को देखते हुए अबनिकान्त पब्लिक स्कूल बच्चो के एडमिशन के लिये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरवाए जा रहे है

Admission के लिये आपको कोई अतिरिक्त शुल्क नही जमा करना है रेजिस्ट्रेशन बिल्कुल फ्री होना है

तथा अप्रैल ओर मई महीने का कोई अतिरिक्त शुल्क विघालय द्वारा नही लिया जायेगा । नए बच्चो के लिये

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf888FFF6-Ry63e_3v-iHNJa480Qe08RxCbL3jzcMFZETiiJQ/viewform

Registration link पे जाय और अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरे।Registration linkhttps://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf888FFF6-Ry63e_3v-iHNJa480Qe08RxCbL3jzcMFZETiiJQ/viewformRegistration link

आपको यह जानके खुशी होगी कि बच्चो को नए सत्र के कॉपी ओर किताब मिलना सुरु हो गए है ।

अधिक जानकारी के लिये संपर्क करे 7500222007

E-mail – abnikantpublicschool@gmail.com

Lockdown 3.0: जानिए रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में क्या खुला रहेगा और क्या रहेगा बंद

रेड जोन में कंटन्मेंट जोन को छोड़कर सभी तरह की दुकानें खुली रहेंगी. सुबह 7 बजे से शाम के 7 बजे तक. लेकिन मॉल बंद रहेंगे.नई दिल्ली: देशभर में लॉकडाउन दो हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है. पहले लॉकडाउन तीन मई को खत्म होने जा रहा था. तीसरे लॉकडाउन में रेड जोन में कोई छूट नहीं दी जाएगी जबकि आॅरेंज और ग्रीन जोन में कुछ शर्तों पर छूट मिलेगी. वहीं हवाई सेवा, रेल सेवा, मेट्रो 17 मई तक बंद रहेगी. इसमें कोई छूट नहीं दी गई है.
ग्रीन जोन में शर्तों के साथ बसें चलेंगी. बस में क्षमता से आधी सवारी को ले जाने की अनुमति होगी. सिनेमा मॉल, जिम, क्लब 17 मई तक बंद रहेंगे. ऑरेंज जोन में टैक्सी ड्राइवर के साथ एक यात्री को मंजूरी दी गई है. 

ऑरेंज जोन में टैक्सी ड्राइवर के साथ एक यात्री को मंजूरी दी गई है. 65 साल से उम्र के लोगों को बाहर निकलने पर रोक है. 10 साल के कम उम्र के बच्चों को बाहर निकलने पर अभी भी रोक है. गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर जाने की इजाजत नहीं है. रेड जोन में ऑटो, टैक्सी, रिक्शा और बसों पर रोक जारी रहेगी.

पीएम मोदी ने आज मंत्रियों के साथ एक बैठक की जिसके बाद ये फैसला किया गया है. 40 दिन का लॉकडाउन 3 मई को खत्म होने रहा था. अब तीसरा लॉकडाउन 17 मई तक चलेगा. 

रेड, ऑरेंज, ग्रीन जोन का राज्यवार बंटवारा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर में 130 जिलों को रेड जोन, 284 को ऑरेंज जोन और 319 को ग्रीन जोन घोषित किया है. इन इलाकों में कोविड-19 मामलों की संख्या, मामलों के दोगुना होने की दर, जांच की क्षमता और निगरानी एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर इन्हें श्रेणीबद्ध किया गया है.
‘कंटेनमेंट ऑपरेशन’ के लिए जिलों के इस वर्गीकरण को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा तीन मई से अपनाया जाएगा. इस सूची को हर सप्ताह या उससे पहले भी संशोधित किया जाएगा और इस संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए राज्यों को सूचित किया जाएगा. किसी भी क्षेत्र को ग्रीन जोन में तभी रखा जाएगा यदि वहां कोविड-19 का कोई पुष्ट मामला ना हो या पिछले 21 दिन में जिले में कोई मामला सामने ना आया हो. वहीं कोई भी रेड या ऑरेंज जोन में शामिल जिले क्रमश: 28 और 14 दिन तक कोई नया मामला सामने ना आने के बाद ग्रीन जोन में आ सकते हैं.

https://www.facebook.com/avnikantpublicschool/

कोरोना संक्रमण पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश को 3 जोन में बांटा है. ग्रीन जोन में 319 और ऑरेंज जोन में 284 जिले हैं. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद सहित 130 जिले रेड जोन में हैं. ग्रीन जोन और ऑरेंज जोन में सशर्त छूट मिलेगी लेकिन रेड जोन में कोई छूट नहीं मिलेगी. 4 मई से 17 मई तक लॉकडाउन रहेगा.दूसरी बार लॉकडाउन को बढ़ाया गया है. ग्रीन जोन में क्षमता से आधी सवारी को बस में बिठाने की अनुमति होगी. ऑरेंज जोन में ड्राइवर, एक यात्री के साथ टैक्सी को मंजूरी मिली है. ग्रीन और ऑरेंज जोन में सशर्त कुछ गतिविधियों के लिए मंजूरी है.  बच्चे बुजुर्ग, महिलाएं, इलाज के लिए बाहर जा सकेंगे.

रेड जोन:  मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे, बेंगलुरु और अहमदाबाद जैसे महानगर शहरों को रेड जोन में रखा गया है. दिल्ली के 11 जिलों को रेड जोन (हॉटस्पॉट्स) घोषित किया गया है.

महाराष्‍ट्र: 14 जिले रेड जोन, 16 ऑरेंज जोन और छह ग्रीन जोन में शामिल हैं.
गुजरात: गुजरात के नौ जिले रेड जोन, 19 ऑरेंज जोन और पांच ग्रीन जोन में हैं.
मध्‍य प्रदेश: नौ जिले रेड जोन, 19 ऑरेंज जोन और 24 ग्रीन जोन में हैं
राजस्‍थान: आठ रेड, 19 ऑरेंज और छह जिले ग्रीन जोन में हैं.
यूपी: 19 जिले रेड जोन, 36 ऑरेंज जोन और 20 ग्रीन जोन में हैं.
तमिलनाडु: 12 जिले रेड जोन, 24 ऑरेंज और एक ग्रीन जोन में हैं.
तेलंगाना: छह जिले रेड, 18 ऑरेंज और नौ ग्रीन जोन में हैं.
आंध्र प्रदेश के पांच जिले रेड जोन, सात ऑरेंज जोन और एक ग्रीन जोन में है.
पश्चिम बंगाल के 10 जिले रेड जोन, पांच ऑरेंज और आठ ग्रीन जोन में हैं.

गोवा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मणिपुर, नागालैंड और मिजोरम पूरी तरह ग्रीन जोन में है. असम, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, मेघालय, पुडुचेरी और त्रिपुरा जैसे कुछ राज्यों में कोई भी रेड जोन नहीं है.

एक या अधिक नगर निगम वाले जिलों के निगमों और जिलों के अन्य क्षेत्रों को अलग-अलग इकाइयों के रूप में माना जा सकता है. अगर इन इकाइयों में 21 दिन तक कोई मामला सामने ना आए तो इन्हें रेड या ऑरेंज जोन से हटाया जा सकता है.

उत्तराखंड: 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान, घबराइए नहीं राज्य के 10 जिलों में मिलेगी राहत!

उत्तराखंड समेत पूर देश में लॉकडाउन दो हफ्ते के लिए बढ़ गया है। केंद सरकार ने लॉकडाउन को 3 मई से बढ़ाकर 17 मई तक जारी रखने का ऐलान कर दिया है।

राहत की खबर ये है कि जो इलाके ग्रीन जोन है, उनमें सरकार थोड़ी राहत देगी। उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर है। इसलिए कि उत्तराखंड में 10 जिले ग्रीन जोन घोषित किए गए हैं। इसका मतलब ये है कि उत्तराखंड के 13 जिलों में से 10 जिलों में एक भी कोरोना का केस नहीं है। ऐसे में इन 10 जिलों में सरकार 3 मई के बाद और राहत देगी। रेल और हवाई सेवा भी बंद रहेंगी। खबरों के मुताबिक, नियमों का पालन करते हुए ग्रीन जोन में 50 फ़ीसदी बसें चलेंगी। हालांकि इसे लेकर सरकार के कोई अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

ऑरेंज जोन को भी सरकार को थोड़ी राहत देगी। राज्य में दो ऑरेंज जोन है। वहीं, रेड जोन में कोई भी राहत नहीं मिलेगी। सरकार द्वारा लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश दिया गया है। 17 मई तक स्कूल, कॉलेज, मॉल, शॉपिंग कंपलेक्स, जिम, सिनेमा हॉल, होटल बंद रहेंगे।

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, देश में तीन मई के बाद भी जारी रहेगा लॉकडाउन

केंद्र सरकार ने देश में लॉकडाउन को तीन मई के बाद भी जारी रखने का फैसला किया है। कुछ जोन को छोड़कर लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ाया गया है। MHA ने एक प्रेस रिलीज जारी करके इस बात की जानकारी दी है। बता दें, कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए अब 17 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाया गया है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मंत्रालय ने चार मई से दो हफ्तों की अवधि के लिये लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत जारी किया है।

उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन का प्रथम चरण 25 मार्च से 14 अप्रैल तक था, जिसे बाद में बढ़ा कर (15 अप्रैल से) तीन मई तक (दूसरा चरण) किया गया था।

‘लॉकडाउन’ की महत्वपूर्ण बातें-

  • रेड जोन- लॉकडाउन में सख्ती
  • ऑरेंज जोन- इन इलाकों में थोड़ी सी मिलेगी छूट
  • ग्रीन जोन- ज्यादा छूट मिलेगी
  • प्लेन, ट्रेन, 17 मई तक बंद
  • दो पहिया वाहन के पीछे कोई नहीं बैठेगा
  • कार में सिर्फ दो लोग बैठ सकेंगे
  • ग्रीन जोन में 50 फीसदी बसें चलेंगी
  • हॉटस्पॉट इलाकों में आरोग्य सेतु ऐप जरूरी
Design a site like this with WordPress.com
Get started