
केंद्र सरकार ने देश में लॉकडाउन को तीन मई के बाद भी जारी रखने का फैसला किया है। कुछ जोन को छोड़कर लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ाया गया है। MHA ने एक प्रेस रिलीज जारी करके इस बात की जानकारी दी है। बता दें, कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए अब 17 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाया गया है।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मंत्रालय ने चार मई से दो हफ्तों की अवधि के लिये लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत जारी किया है।
उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन का प्रथम चरण 25 मार्च से 14 अप्रैल तक था, जिसे बाद में बढ़ा कर (15 अप्रैल से) तीन मई तक (दूसरा चरण) किया गया था।
‘लॉकडाउन’ की महत्वपूर्ण बातें-
- रेड जोन- लॉकडाउन में सख्ती
- ऑरेंज जोन- इन इलाकों में थोड़ी सी मिलेगी छूट
- ग्रीन जोन- ज्यादा छूट मिलेगी
- प्लेन, ट्रेन, 17 मई तक बंद
- दो पहिया वाहन के पीछे कोई नहीं बैठेगा
- कार में सिर्फ दो लोग बैठ सकेंगे
- ग्रीन जोन में 50 फीसदी बसें चलेंगी
- हॉटस्पॉट इलाकों में आरोग्य सेतु ऐप जरूरी